फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बिना अनुमति पशु मेले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। नगर पालिका की भूमि पर कथित तौर पर बिना अनुमति पिछले डेढ़ महीने से पशु मेला संचालित होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि झज्जर का एक ठेकेदार स्थानीय लोगों के सहयोग से मेले का आयोजन कर रहा है, जिससे पालिका को हर सप्ताह लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। हैरानी की बात है कि एक दिन मेला बंद करवाने के बावजूद अगले दिन दोबारा शुरू हो गया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जय सिंह सैनी ने बताया कि पहले मेले का ठेका करीब ढाई करोड़ रुपये में दिया जाता था। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। नगर पालिका सचिव राजेश मेहता ने मेले के संबंध में टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें