फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जमीन की रजिस्ट्री में धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। गांव पेमाखेड़ा निवासी अफसाना ने 114 वर्ग गज रिहायशी जमीन की कथित फर्जी रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और राजस्व विभाग से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने सिटी थाना पुलिस को भी शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, 28 सितंबर को वसीका नंबर 2672 के जरिये जमीन का बैनामा दूसरे पक्ष के नाम कराया गया। पीड़िता का आरोप है कि इसमें फर्जी पहचान और दस्तावेज का इस्तेमाल किया गया। उसने रजिस्ट्री से जुड़े रिकॉर्ड, बायोमीट्रिक विवरण और सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की मांग की है। महिला ने परिवार को मकान से बेदखल करने की आशंका भी जताई है। शिकायत में कुछ लोगों की भूमिका की जांच कराने का अनुरोध किया गया है। वहीं, सिटी थाना प्रभारी शीशपाल ने बताया कि शिकायत मिली है और जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर जल्द मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें