फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: विवाह के चार माह बाद दहेज उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न के आरोप में पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत किठवाड़ी निवासी ज्योति ने दी है, जिसकी शादी 10 फरवरी को आदर्श कॉलोनी निवासी भानू तेवतिया के साथ हुई थी।

महिला ने आरोप लगाया कि शादी में उसके परिजनों ने लाखों रुपये खर्च कर नकदी, आभूषण और अन्य सामान दिया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष दहेज को लेकर ताने देता था और अधिक धन की मांग करता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज की जाती थी।
विज्ञापन


शिकायत में महिला ने पति, सास और ससुर पर घरेलू हिंसा और अपमानजनक व्यवहार के आरोप भी लगाए हैं। मामले को पहले महिला सेल में काउंसलिंग के लिए भेजा गया, लेकिन तीन दौर की काउंसलिंग के बाद भी समझौता नहीं हो सका। महिला थाना प्रभारी सीमा ने बताया कि जांच के बाद पति भानू तेवतिया, सास सतनवती और ससुर किशनपाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्कॉर्पियो के लिए प्रताड़ना का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। स्कॉर्पियो की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत नंगली पंचानकी निवासी तनिषा ने दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 12 मार्च उसकी शादी कैलाश नगर निवासी मनीष के साथ हुई थी। शादी में पिता ने लाखों के उपहार दिए थे। इसके बावजूद शादी के कुछ दिन बाद ही पति और ससुराल पक्ष के लोग स्कॉर्पियो और सोने के आभूषणों की मांग करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि 30 मार्च को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। महिला थाना प्रभारी सीमा ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें