फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव जाकर फसल बीमा योजना की जानकारी देगा कृषि विभाग

Fri, 22 Jul 2016 11:19 PM IST
palwal
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में किसानों को जागरूक करने के कृषि विभाग ने प्रचार वैन चलाई है। यह वैन गांव-गांव जाकर किसानों को योजना के प्रति जागरूक करेगी। शुक्रवार को एसडीएम एसके चहल ने लघु सचिवालय से मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर होडल के एसडीएम प्रताप सिंह व चीनी मिल के प्रबंधक बीर सिंह कालीरमण भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन



कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक पवन कुमार शर्मा के अनुसार सरकार ने किसानों को किसी भी प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की है। पलवल जिले के सभी किसानों के लिए फसल के बीमा की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। जिले में फसल बीमा करने का जिम्मा आईसीआईसीआई लोबांर्ड कंपनी को सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने बैंक से लोन ले रखा है, वह बैंक में फार्म भरकर और योजना का लाभ उठाएं। 
विज्ञापन

                        
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें