फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अजीत सिंह ने नूंह डीईओ व डीईईओ का अतिरिक्त कार्यभार किया ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों की कमी को अमर उजाला ने प्रमुखता से छापा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेशों की अनुपालना में फरीदाबाद में कार्यरत संयुक्त निदेशक-सह-जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नूंह के पदों का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया। 11 जनवरी को अमर उजाला ने जिले में शिक्षा अधिकारी ना होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद प्रशासन की तरफ से फरीदाबाद में कार्यरत संयुक्त निदेशक अजीत सिंह को जिला शिक्षा अधिकारी को नूंह का अतिरिक्त भार सौंपा गया।
प्रधान सचिव हरियाणा सरकार, स्कूल शिक्षा विभाग पंकज अग्रवाल की ओर से जारी आदेशों के तहत फरीदाबाद जिले के डीईओ अजीत सिंह को तुरंत प्रभाव से उनके वर्तमान चार्ज के साथ जिला शिक्षा अधिकारी, नूंह (मेवात), जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, नूंह (मेवात) का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था, जिसके बाद उन्होंने बुधवार को दोनों पदों का कार्यभार ग्रहण कर लिया। अधिकारियों की कमी से न केवल स्कूलों में निरीक्षण प्रभावित हो रहा था बल्कि कुछ अध्यापक लापरवाही बरतने में कोई कसर नहीं रहे थे। इसका असर बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं पर भी पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



ढांचे पर एक नजर :
जिले 134 सीनियर सेकेंडरी, 7 हाई स्कूल, 256 मिडिल स्कूल, 504 प्राइमरी स्कूल हैं। इनमें करीब 2.63 लाख छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें से 10वीं में 22,402 तथा 12वीं में 12,981 छात्र बोर्ड की परीक्षा देंगे। जिले की कुल साक्षरता दर लगभग 54 प्रतिशत है। जिसमें पुरुष साक्षरता दर लगभग 69 प्रतिशत है तो महिला साक्षरता दर 36 प्रतिशत है।


फोटो- अमर उजाला में प्रकाशित खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें