फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: निकाली प्रभातफेरी के साथ शुरू हुई अग्रसेन जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
18 अक्टूबर तक होंगे धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम, हवन-यज्ञ और भजन-कीर्तन में शामिल हुए अग्रवाल समाज के लोग
विज्ञापन


पलवल। श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल के तत्वावधान में रविवार को आठ दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की शुरुआत हुई। 11 से 18 अक्टूबर तक चलने वाले समारोह का शुभारंभ मीनार गेट स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और प्रभातफेरी निकालकर किया गया। इसके बाद दरबार कुआं स्थित सेठ चुनी लाल धर्मशाला में हवन-यज्ञ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में अग्रवाल समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

प्रभात फेरी का संयोजन जय हिंद बंसल ने किया। सभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि महामंत्री शैलेंद्र सिंगला और संरक्षक यशपाल मंगला ने संचालन किया। महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद प्रभात फेरी मीनार गेट से शुरू होकर सराय स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क होते हुए खेड़ेवालान धर्मशाला स्थित महाराजा अग्रसेन मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रभात फेरी के अतिथि श्रवण मंगला, डॉ. रमेश गर्ग, भजनलाल सिहोल, सेठ ज्ञानचंद गर्ग और सुनीता गर्ग मीसे वाले को सम्मानित कर स्मृति चिह्न भेंट किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि ओमप्रकाश पाइप वालों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सभा के कोषाध्यक्ष केएल गुप्ता, अनिल बंसल, आशीष मंगला, ललित बिंदल, विजय मंगल, भूषण गोयल, राजन गुप्ता, डॉ. अशोक सिंगला सहित अग्रवाल समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभा की ओर से 18 अक्टूबर तक विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें