पलवल के मांदकोल गांव में अग्निवीर बलदेव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। हमलावरों ने बलदेव के सिर में गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मांदकोल गांव में छुट्टी पर आए सेना के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अग्निवीर बलदेव की 20 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह दिल दहलाने वाली घटना बलदेव के पुराने मकान में हुई, जहां आरोपियों ने उनके सिर में गोली मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
बलदेव ने साल 2024 में भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए थे। गदपुरी थाना पुलिस ने परिवार की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों बंशी, अरुण, नरेश, राजेंद्र और अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के पिता खेमचंद ने बताया कि डेढ़ महीने पहले 16 जुलाई को आरोपियों ने उनके भाई बिशन शर्मा पर भी हमला किया था। जिसके लिए गदपुरी थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
खेमचंद ने आरोप लगाया कि आरोपी पुराने केस को वापस लेने का दबाव बना रहे थे और बार-बार जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे पोस्टमॉर्टम कराया गया। वहीं, दूसरी पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।