फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दो नए ट्यूबवेल लगने के बाद मोहल्लों में पानी सप्लाई की शिकायत का होगा स्थायी समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने गत 19 मई को पलवल शहर में वाटर सप्लाई की शिकायत के संदर्भ में स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि पलवल शहर के कांजीवाड़ा, खेल कला, खेल खुर्द, ढेर मोहल्ला, नीमतला एवं थाई मोहल्ला काफी ऊंचाई पर स्थित हैं। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से इन मोहल्लों में पानी की सप्लाई ढेर मोहल्ले में स्थित मैन बूस्टर से की जाती है। उन्होंने बताया कि 13 मई को मैन बूस्टर के ट्रांसफार्मर में बिजली संबंधित परेशानी हो गई थी जो बिजली विभाग द्वारा 16 मई को दुुरुस्त की गई थी। उन्होंने बताया कि 15 मई को पलवल शहर में भयंकर आंधी-तूफान आने के कारण रात में बिजली के पोल गिर गए व बिजली आपूर्ति मैन बूस्टर पर नहीं हो पाई। उपरोक्त मोहल्ले काफी ऊंचाई पर स्थित होने के कारण पानी समुचित मात्रा में नहीं पहुंच पाता है। इसलिए विभाग द्वारा आस-पास के इलाके में दो नए ट्यूबवेल लगाने की प्रक्रिया प्रगति पर है। यह कार्य पूर्ण होने के बाद उक्त मोहल्लों में पानी सप्लाई की शिकायत का स्थाई समाधान हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें