फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट ने घटाया मिठाइयां खरीदने का क्रेज

Wed, 30 Oct 2013 11:27 PM IST
अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली में लोगों ने अपने प्रियजनों को उपहार देने के लिए खरीददारी शुरू कर दी है। इस बार लोगों में मिठाइयों को लेकर उत्साह नहीं देखा जा रहा। मिलावट की आशंका के चलते लोगों ने अन्य विकल्पों का चयन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पहले जहां मिठाइयां खरीददारी की लिस्ट में प्रमुखता से शामिल होती थी, वहीं इस बार चॉकलेट, बिस्कुट और ड्राई फ्रूट्स की मांग अधिक है।

त्योहारों के सीजन में कुछ लोग मिलावटी मिठाइयां बनाकर बेचने लगते हैं। लोग अब यह समझ चुके हैं कि त्योहार पर बाजार में मिठाई सही नहीं मिलती, इसलिए बहुत से लोग तो मिठाई खरीदने के नाम पर सिर्फ रस्म ही निभाने के मूड में हैं।

दुकानदार विनोद ने बताया कि मिठाइयों को लेकर लोगों में खासा उत्साह नहीं हैं। पहले लोग गिफ्ट के तौर पर कुछ दिन पूर्व ही मिठाई खरीदने लगते थे, वहीं इस बार दीपावली आने के कुछ दिन शेष रह जाने पर भी लोगों में मिठाइयों की खरीद को लेकर उत्साह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें