फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: तीन राजकीय कॉलेजों में 800 सीटों पर होंगें दाखिले, पंजीकरण सात मई से

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय कॉलेज में 320, मण्डकौला के राजकीय कॉलेज में 160 एवं मानपुर के गर्ल्स कॉलेज में 320 सीटें हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। सरकारी कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस बार दाखिला ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इसमें छात्रों को निर्धारित तिथियों के अनुसार आवेदन करना होगा। हथीन उपमंडल में तीन राजकीय कॉलेज हैं। हथीन के राजकीय कॉलेज में 320, मण्डकौला के राजकीय कॉलेज में 160 एवं मानपुर के गर्ल्स कॉलेज में 320 सीटों पर दाखिले होंगे। कुल 800 सीटों पर दाखिले के लिए सात मई से पंजीकरण शुरू होंगे।


राजकीय कॉलेज मण्डकौला के प्रधानाचार्य विनोद चौधरी ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने सभी कार्यक्रमों, पाठ्यक्रमों, विषयों और सीटों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर दी है ताकि अभ्यर्थियों को परेशानी न हो। ऑनलाइन पंजीकरण सात मई से शुरू होगा और 31 मई तक चलेगा। इसके बाद छात्र एक जून तक अपने आवेदन पत्र में ओटीपी आधारित संशोधन कर सकेंगे। दो जून को सभी आवेदकों की सूची जारी की जाएगी। जिसमें यदि कोई त्रुटि या आपत्ति होगी तो उसे ठीक करने का अवसर दिया जाएगा। दस्तावेजों का सत्यापन नौ मई से छह जून तक कॉलेज स्तर पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली मेरिट सूची 11 मई को होगी जारी


पहली मेरिट सूची 11 जून को जारी होगी। इसके आधार पर 12 जून से 15 जून तक फीस जमा करवाई जाएगी। दूसरी मेरिट सूची 17 जून को जारी होगी और इसके लिए फीस जमा करने की तिथि 18 जून से 22 जून निर्धारित की गई है। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए 24 जून से फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। कॉलेजों में कला, वाणिज्य, विज्ञान एवं विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रवेश प्रक्रिया की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी और सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। मण्डकौला एवं हथीन कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट क्लासें की मांग की गई है। राजकीय कॉलेज मण्डकौला के प्रधानाचार्य विनोद चौधरी ने बताया कि कॉलेजों में स्नातक स्तर पर दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। पारदर्शिता के लिए पोर्टल पर सीटों और पाठ्यक्रमों का विवरण अपलोड कर दिया गया है। छात्र निर्धारित समय सीमा में आवेदन व दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें