संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। जिले के सरकारी स्कूलों में नौवीं से बारहवीं कक्षा तक अब 15 अगस्त तक दाखिले हो सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने दाखिलों को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा निदेशालय की ओर से छात्रों के दाखिले के लिए तिथि फिर से बढ़ाकर 15 अगस्त तक कर दी गई है। निदेशालय ने प्रदेश भर के जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है जिसमें कहा गया है कि अगर किसी कारण से नौंवी से बारहवीं कक्षा तक का कोई छात्र स्कूल में दाखिला नहीं ले सका, उसको दाखिले से वंचित न रखा जाए। दाखिला लेने के लिए बच्चों के लगातार स्कूलों में पहुंचने पर विभाग ने तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। पत्र के मुताबिक सभी जिला शिक्षा अधिकारी अपने अधीनस्थ संबंधित स्कूलों के मुखियाओं को निर्देशित करें। बता दें कि पहले दाखिले की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक थी।
00
नौवीं से बारहवीं कक्षा में दाखिले से वंचित छात्र 15 अगस्त तक दाखिला ले सकते हैं। इस संबंध में पत्र प्राप्त हुआ है। इस बारे में स्कूल मुखियाओं को निर्देशित कर दिया गया है। - अशोक बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी, पलवल