फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पात्रता परीक्षा को लेकर प्रशासन तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पात्रता परीक्षा को लेकर प्रशासन तैयार
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त, परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी धारा 144
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 16 और 17 नवंबर को ली जाने वाली हरियाणा पात्रता परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। परीक्षा केंद्रों पर शांति परीक्षा कराने के लिए जिलाधीश यशपाल ने जहां ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं, वहीं परीक्षा वाले दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लगा दी है। परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले चरण में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। एचटेट के लिए जिले में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
जिलाधीश द्वारा जारी आदेशानुसार पलवल के तहसीलदार रोहताश, होडल के तहसीलदार गुरूदेव सिंह ,पलवल के नायब तहसीलदार प्रेम प्रकाश को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। एसडीएम होडल और पलवल अपने संबंधित क्षेत्रों में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए संपूर्ण इंचार्ज रहेंगे।
विज्ञापन

जिलाधीश यशपाल ने बताया कि इनके अलावा परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 200 मीटर के दायरे में अपराधी प्रक्रिया 1973 के तहत धारा 144 लागू कर दी है। 200 मीटर के दायरे में अनावश्यक व्यक्तियों का आवागमन बंद रहेगा और फोटो स्टेट मशीनों का प्रयोग भी निषेध कर दिया है। जिलाधीश द्वारा जारी आदेशानुसार यह आदेश डयूटी पर तैनात पुलिस व अन्य कर्मियों पर लागू नही होंगे। लेकिन यदि उक्त में से कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की हिंसा व अशांति फैलाने के उद्देश्य से अपने हथियार का इस्तेमाल करता हुआ पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त आर.के. सिंह को परीक्षा के लिए ओवर आल इंचार्ज नियुुक्त किया गया है। उनके अलावा डीसी फ्लाइंग स्क्वाड का गठन किया है। सचल दस्ते के दल में हथीन के तहसीलदार बिजेंद्र सिंह राणा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन के प्रधानाचार्य रमेशचंद, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल कैंप के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, राजकीय उच्च विद्यालय सल्लागढ़ की डीडीओ संतोष शामिल किया गया है।
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें