फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अवैध कॉलोनी पर प्रशासन की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने शहरी क्षेत्र सोहना के अंतर्गत आने वाले राजस्व क्षेत्र बारोटा, कंवरसिका और रायसिका में करीब 12 एकड़ में विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनी में तोड़फोड़ अभियान चलाया। इस दौरान औद्योगिक शेड, निर्माणाधीन भवनों समेत कई अन्य अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया।
जिला नगर योजनाकार अधिकारी बिनेश कुमार ने बताया कि बिना अनुमति के कॉलोनी विकसित करना और निर्माण करना नियमों का उल्लंघन है। विभाग की ओर से अनधिकृत कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। डीटीपी विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक कार्रवाई के दौरान करीब एक औद्योगिक शेड, छह निर्माणाधीन ढांचे, 10 डीपीसी और चारदीवारी को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध कॉलोनी में किए जा रहे निर्माण कार्यों को भी हटाया गया। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने वालों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तोड़फोड़ अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रोजका मेव थाना पुलिस बल की सहायता ली गई। पुलिस की मौजूदगी में डीटीपी विभाग की टीम ने कार्रवाई को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें