क्राइम ब्रांच टीम ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह ने फरीदाबाद, पलवल और मेवात क्षेत्र में बंद फैक्ट्रियों को निशाना बनाया और करोड़ों रुपए के माल की चोरी की।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और बरामदगी को लेकर भी कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। जांच में इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि यह गिरोह अन्य बड़ी चोरी की वारदातों में भी शामिल रहा है।
सीआईए पलवल ने मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 110 किलो गांजा बरामद
प्रभारी दीपक गुलिया और उनकी टीम ने मादक पदार्थ तस्करी पर करारा प्रहार करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 110 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।