फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पुराने वाहनों के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। उपायुक्त डाॅ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पुराने और अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन मालिकों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशों के अनुरूप जिला परिवहन कार्यालय ने बीएस-1, बीएस-2 और बीएस-3 श्रेणी के संबंधित वाहनों के मालिकों से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। वाहन मालिक ऐसे वाहनों को नियमानुसार अधिकृत एवं पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग केंद्र पर जमा करवाएं। डीसी ने कहा कि निर्देशों की अवहेलना करने वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग और पुलिस विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। उन्होंने नागरिकों से वायु प्रदूषण कम करने और स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें