नूंह। जिला उपायुक्त ने सभी बीडीपीओ तथा संबंधित कर्मचारियों को सरकार की दिशा-निर्देश के अनुसार ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में घर-घर से कचरा संग्रहण कर उसका सुरक्षित निपटान किया जाए और ठोस कचरा प्रबंधन शैड को चालू स्थिति में रखा जाए। उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिला नूंह में अभी तक कोई भी गांव ऐसा नहीं है जहां कचरा प्रबंधन शैड पूरी तरह कार्यरत हो। उन्होंने बीडीपीओ को गांवों में जाकर स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बरसात से पहले सभी सफाई कार्य पूरे करने को कहा गया है। उपायुक्त ने बताया कि एफएफसी/पीआरआई ग्रांट का 30 प्रतिशत हिस्सा स्वच्छता और ठोस कचरा प्रबंधन पर खर्च करना अनिवार्य है। राशि का अन्य कार्यों में उपयोग करने पर संबंधित सरपंच, ग्राम सचिव और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सवाद