फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। एसीपी जेवर राजीव सिसोदिया और रबूपुरा कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने गुरुवार को कस्बे में भ्रमण कर व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी संचालकों से सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी अपना सामान अपनी दुकान की सीमा के अंदर ही रखें। एसीपी ने कहा कि सड़क पर सामान रखने से राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत होती है। कस्बे की कई गलियां और सड़कें पहले से ही संकरी हैं, ऐसे में बाहर रखा सामान रास्ता और छोटा कर देता है। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें