संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। नूंह जिले में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में चांदडाका पुलिस चौकी ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। क्राइम पेट्रोलिंग के दौरान बड़ेड पहाड़ियों के पास पुलिस टीम ने एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका। जांच करने पर पाया गया कि वाहन में अवैध रूप से खनन किए गए पत्थर भरे हुए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को खनन सामग्री सहित कब्जे में ले लिया।
जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए नूंह पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है। इसी सतर्कता के चलते विभिन्न स्थानों पर अवैध खनन में शामिल वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है । पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेंगी।