फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अवैध शराब छोड़कर भागा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल।
फुलवाड़ी मोड़ के पास 32 पेटी अवैध शराब से भरी बलेनो कार छोड़कर फरार हुए मुख्य आरोपी को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव फुलवाड़ी निवासी कुलदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी एसआई हनीश खान के अनुसार, 23 सितंबर को पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे पर फुलवाड़ी मोड़ के पास गश्त के दौरान मिली सूचना पर आरोपी की कार को घेरने का प्रयास किया था। पुलिस को देखकर आरोपी कार छोड़कर गांव की गलियों में फरार हो गया था। तलाशी के दौरान कार से 26 पेटी देसी शराब, चार पेटी अंग्रेजी शराब और दो पेटी बीयर बरामद हुई थीं। कुल 397 बोतलें जब्त कर थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने एक नवंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पहले से तीन केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें