फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: तीन लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। नकली सोना देकर तीन लाख रुपये की ठगी करने के मामले में हथीन थाना पुलिस ने आरोपी सद्दाम उर्फ जानी निवासी गांव मालुका, थाना उटावड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की राशि में से 60 हजार रुपये बरामद किए हैं। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। हथीन थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी सुरेश कुमार ने 22 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी सद्दाम उर्फ जानी ने खुद को कबाड़ी का काम करने वाला बताकर शिकायतकर्ता से जान-पहचान बढ़ाई और सस्ते दामों पर सोना बेचने का लालच दिया।
विज्ञापन


आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से शिकायतकर्ता को 20 सितंबर को हथीन स्थित रेस्ट हाउस में बुलाया। शिकायतकर्ता तीन लाख रुपये नकद लेकर वहां पहुंचा। आरोप है कि आरोपी उससे तीन लाख रुपये लेकर बदले में नकली सोना थमाकर फरार हो गया। थाना प्रभारी के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और बरामदगी के लिए अदालत से आरोपी का दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 60 हजार रुपये नकद बरामद किए। रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें