फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: खाता खुलवाकर ठगी के लिए इस्तेमाल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फौज में भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को पार्ट-टाइम नौकरी का दिया झांसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। फौज में भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक को पार्ट-टाइम नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसका बैंक खाता खुलवाने और बाद में उसी खाते का साइबर ठगी में इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

साइबर थाना प्रभारी संदीप कुमार के अनुसार, डकौरा गांव निवासी सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मैकेनिकल में डिप्लोमा करने के साथ फौज में भर्ती की तैयारी कर रहा है। इसी दौरान उसकी दोस्ती गांव के घनश्याम और उसके भाई चतुरभुज से हुई। चतुरभुज ने उसे पार्ट-टाइम नौकरी दिलाने का भरोसा देकर एसबीआई की होडल शाखा में बैंक खाता खुलवाया। खाते से लिंक कराने के लिए नया मोबाइल नंबर भी निकलवाया गया। खाता खुलने के बाद चतुरभुज पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड और खाते से जुड़ी सिम अपने साथ ले गया और नौकरी लगने का बहाना बनाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में सुमित को पता चला कि उसके बैंक खाते में साइबर ठगी से संबंधित रकम का लेनदेन हुआ है और खाते पर साइबर शिकायतें दर्ज हैं। उसका आरोप है कि खाते का पूरा इस्तेमाल चतुरभुज ने किया और वही इस लेनदेन की जानकारी दे सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें