फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन संतराज की हत्या का एक और आरोपी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। हसनपुर मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संतराज बैंसला और उनके चचेरे भाई वीरपाल की हत्या के मुख्य आरोपी गांव बिल्लौचपुर निवासी राजकुमार उर्फ राजन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को भाजपा के एक नेता के घर से सामने से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामले में नौ आरोपी नामजद हैं।
विज्ञापन

5 दिसंबर 2017 को मृतक संतराज के पुत्र संदीप बैंसला ने हसनपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उनके पिता संतराज बैंसला गांव टप्पा में एक पंचायत में हिस्सा लेने गए थे। संतराज के साथ सोनू, सचिन, मनोज, संदीप व वीरपाल भी गए थे। अभी पंचायत शुरू भी नहीं हुई थी कि मौके पर दो कार आकर रूकी। एक कार से गांव बिल्लौचपुर निवासी धर्मपाल, सत्ते, जयराम, जीतू तथा राजकुमार उर्फ राजन उतरे तथा दूसरी कार से रामबीर, पवन, कपिल व गांव पीरगढ़ी निवासी सुलेदीन उतरे। उतरते आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। हमले में उनके पिता संतराज बैंसला और उनके चचेरे भाई वीरपाल की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी हवा में हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
मामले में हसनपुर थाना पुलिस ने 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पोस्टमार्टम कार्रवाई के दौरान कांग्रेसी विधायक करण सिंह दलाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जमकर हंगामा भी किया था। पुलिस मामले में मुख्य आरोपी सत्ते व एक अन्य को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

हसनपुर थाना प्रभारी उमर मोहम्मद के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि पूर्व गांव बिल्लौचपुर में दोहरे हत्याकांड का एक मुख्य आरोपी हुडा सेक्टर दो मोड़ के समीप मौजूद है। पुलिस ने तुरंत मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान गांव बिल्लौचपुर निवासी राजकुमार उर्फ राजन के रूप में हुई। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें