फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: युवक का अपहरण कर फिरौती मांगने और मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां। क्षेत्र के युवक का अपहरण कर मारपीट और फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। गांव उटावड़ निवासी असरूद्वीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 मार्च को उनका पुत्र इरफान शिकरावा-भादस रोड से शहजादपुर जा रहा था। इसी दौरान रीठट गांव के कुछ लोग गाड़ी से आए और उसका अपहरण कर गांव रीठट ले गए। वहां कमरे में बंद कर हथियारों के बट से मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने फोन कर उसे छोड़ने के बदले फिरौती की मांग। रकम नहीं लाने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और युवक को आरोपियों के कब्जे से छुड़ा लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें