संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिनगवां थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलशाद, निवासी पिनगवां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा नशे से जुड़े मामलों में आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।