फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। हथीन थाना क्षेत्र के गांव हुचपुरी में दिल्ली निवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नईम नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से घटनास्थल की निशानदेही कराई गई और मामले से संबंधित तथ्यों को लेकर गहन पूछताछ की गई। एक दिन का रिमांड पूरा होने पर आरोपी को दोबारा अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। दिल्ली निवासी विवाहिता ने आरोप लगाया था कि नईम अहमद ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए। वीडियो डिलीट करने के बहाने उसे 15 अक्टूबर को गांव बुलाया और 50 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद नईम ने अपने दो साथियों को बुलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें