फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: नशीली दवाइयों की तस्करी का आरोपी फिर दो दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




हथीन।
प्रतिबंधित नशीली दवा की तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपी अंसार उर्फ टीमानी को शनिवार को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया। पुलिस की मांग पर अदालत ने आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के अतिरिक्त रिमांड पर भेज दिया।

एवीटी स्टाफ हथीन के प्रभारी एवं जांच अधिकारी तेजपाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर तस्करी में इस्तेमाल की गई एक गाड़ी बरामद की जा चुकी है। अब रिमांड अवधि के दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक अन्य वाहन भी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही आरोपी से गिरोह के अन्य सदस्यों और तस्करी के नेटवर्क के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 13 मई 2026 को एवीटी स्टाफ हथीन ने नाकाबंदी के दौरान सफेद रंग की कार से प्रतिबंधित नशीली दवा ओनेरेक्स की 13 पेटियों में रखीं 1,560 शीशियां बरामद की थीं। इस मामले में पहले आरोपी कासम को गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान उटावड़ निवासी अंसार की भूमिका सामने आने पर उसे दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया। अब पुलिस उससे तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें