संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सीआईए होडल की टीम ने उजीना ड्रेन नहर के पास नाकाबंदी कर आकाश उर्फ प्रदीप निवासी बरसाना, मथुरा (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपी से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी हथियार के संबंध में कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका। थाना होडल में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया कर रही है।