फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 81 नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। पुलिस ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर गांव गहलब में छापा मारकर 81 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बहीन थाना में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार को विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि गांव गहलब में हबीब वैद्य का काम करता है। उसके पास नशीली दवा के इंजेक्शन हैं। इस आधार पर असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने पुलिस स्टाफ के साथ मिलकर गांव गहलब में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान राजपत्रित अधिकारी डीएसपी मनोज वर्मा को भी बुलाया गया। आरोपी हबीब की तलाशी ली गई तो उसके पास नशीली दवा के 81 इंजेक्शन मिले हैं। इंजेक्शन के बारे में जिला ड्रग कंट्रोल अधिकारी से व्हाट्सएप पर जानकारी ली गई। बरामद नशीले इंजेक्शन आम बिक्री के लिए प्रतिबंधित पाए गए। इस आधार पर आरोपी हबीब को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि यह इंजेक्शन गहलब गांव के संजय से लिए गए हैं। पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें