फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 30 किलो गांजा सहित आरोपी काबू, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। पुलिस की डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने हसनपुर थाना अंतर्गत क्षेत्र के गांव से नशीले पदार्थ की बिक्री करने के आरोपी को 30 किलो गांजे के साथ काबू किया है। गांज की कीमत बाजार में करीब दस लाख है। डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि एएसआई महेंद्र सिंह टीम के साथ थाना हसनपुर क्षेत्र में मौजूद थे। उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गांजा तस्कर जैकम बाइक पर गांजा लेकर हसनपुर से होडल जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम खिरबी-पेगलतू रोड पर आगरा नहर के पास गांव भिड़ूकी पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी बाइक व गांजे का कट्टा छोड़कर खेतों में भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें