गुरुग्राम। फर्जी बैंक एपीके फाइल भेजकर बैंकिंग ऐप में क्रेडिट कार्ड दिखाने के नाम पर ठगी मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कृष्ण कुमार दिल्ली के नजफगढ़ की शिव एंक्लेव कॉलोनी का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड से रुपये जिस पेमेंट गेटवे के जरिये कटे, उसमें कृष्ण का मोबाइल नंबर दिया हुआ था।वह ही इसे संचालित कर रहा था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी कृष्ण ही ठगी की रकम डेबिट कार्ड के जरिये एटीएम से निकालता था। आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना मानेसर की टीम पूछताछ कर रही है। पूछताछ में अन्य जानकारी जुटाई जा रही हैं। मामले में पुलिस को 22 मई को शिकायत मिली थी। व्हाट्सएप से भेजी एपीके फाइल इंस्टाल करते ही क्रेडिट कार्ड से 78 हजार रुपये कट गए थे। ब्यूरो