फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: चोरी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। थाना सदर फिरोजपुर झिरका पुलिस ने वर्ष 2019 के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंगल सैनी पुत्र बुद्धि निवासी वार्ड नंबर-13, नौगांव, जिला अलवर (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सदर फिरोजपुर झिरका में एफआईआर नंबर 355, दिनांक 23 अगस्त 2019 दर्ज की गई थी। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 411 आईपीसी के तहत कार्रवाई की गई थी। आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते जेएमआईसी फिरोजपुर झिरका की अदालत ने 2 जुलाई 2026 को उसे पीओ घोषित कर दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को 8 सितंबर को माननीय न्यायालय फिरोजपुर झिरका में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें