फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जानलेवा हमले में फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में दबोचा

Sat, 06 Sep 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। सीआईए पुलिस ने शुक्रवार को जानलेवा हमले में फरार आरोपी रविंद्र उर्फ भोला को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से देशी कट्टा और एक खाली कारतूस का खोल बरामद हुआ। पुलिस ने उस पर फायरिंग, सरकारी कार्य में बाधा डालने और अवैध हथियार रखने का नया केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संजय कुमार के अनुसार, भोला पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें 30 अगस्त 2025 को नकाबपोश बनकर घर में घुसकर हथियार से हमला करने का केस सबसे बड़ा है। इसके अलावा चोरी और अवैध हथियार रखने के तीन अन्य मुकदमे भी शामिल हैं।
नई अनाज मंडी गेट, बाबरी मोड़ फ्लाईओवर के पास दबोचने की कोशिश में आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें