फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: स्कॉर्पियो से कुचलने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल।
शहर थाना क्षेत्र के रसूलपुर चौक स्थित रॉयल ढाबा पर देर रात खाना मांगने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में ढाबा संचालक विपिन दयाल उर्फ राजा निवासी मिशन कंपाउंड, सोहना रोड़ ने बताया कि बृहस्पतिवार व शुक्रवार की दरम्यानी रात वह ढाबा बंद कर रहे थे। इसी दौरान पाले निवासी भमरोला जोगी और गौरव निवासी रसूलपुर रोड़ पहुंचे। संचालक ने आरोप लगाया कि शराब के नशे में दोनों आरोपियों ने खाना मांगने पर मना करने पर गाली-गलौज की और उसके साथ-साथ कर्मचारी विपिन के साथ मारपीट की। आरोप है कि पाले ने अपनी गाड़ी से रंजीत को दो बार टक्कर मारकर कुचलने का प्रयास किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें