फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: युवती से दुष्कर्म का आरोप, मकान मालिक समेत 6 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। रोजका मेव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने मकान मालिक समेत छह लोगों पर ढाई महीने तक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती दो भाइयों के साथ क्षेत्र की एक कंपनी में काम करती है और आरोपी रफीक के मकान में किराये पर रहती है। आरोप है कि ढाई महीने पहले रफीक ने धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद रफीक के बेटे तत्बू, अरमान, मोनू, अमित आदि ने दुष्कर्म किया। उसने आरोप लगाया कि अमित की पत्नी सीमा पेय में नशीली दवा मिलाकर उसे देती थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस संबंध में किसी को बताने पर भाइयों को जान से मारने धमकी दी जाती थी।
विज्ञापन

महिला थाना नूंह ने रफीक, तत्बू, अरमान, मोनू, अमित और मजूद उर्फ मकसूद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी मंजू ने बताया कि रफीक, अरमान, अमित सिंह व मसूर अली को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें