फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां। थाना क्षेत्र के गांव सटकपुरी निवासी शहीद ने कुछ लोगों पर झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख 9 हजार 200 रुपये ठगने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पिनगवां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, करीब तीन साल पहले आमीन नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी फिरदोस के गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती होने और इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगी थी। आरोपी ने जमीन पर लोन मिलने के बाद रकम लौटाने का भरोसा दिया। पीड़ित का आरोप है कि बाद में ऑडियो रिकॉर्डिंग का हवाला देकर उसे कथित रूप से ब्लैकमेल किया जाने लगा। शहीद के मुताबिक, उसे झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देकर अलग-अलग बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के माध्यम से कुल 10,09,200 रुपये लिए गए। आर्थिक तंगी और मानसिक परेशानी के बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत में आमीन और उसकी पत्नी फिरदोस निवासी नंगला शाहजहाद, थाना कांमा, जिला डीग के नाम सामने आए हैं। थाना प्रभारी निखिल कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें