फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: तेज हॉर्न बजाने से रोकने पर लाठी डंडों से हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सर्फाबाद में तेज हॉर्न की आवाज को लेकर शुरू हुई बहस खूनी संघर्ष में बदल गई। सेक्टर 113 थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्फाबाद निवासी अंकित उपाध्याय ने बताया कि बुधवार को उनके पड़ोसी काले जोगी घर के पास तेज हॉर्न बजा रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दूसरी तरफ से गाली गलौच शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अंकित पर लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। मामले में एक तस्वीर भी वायरल हो रही है। वहीं अंकित ने सेक्टर 113 थाने में शिकायती देकर कार्रवाई की मांग की है। सेक्टर 113 थाना प्रभारी प्रमोद ने बताया कि मामले में स्थानीय लोगों के बयान लिए जा रहे हैं, घटना की जांच जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें