सदर थाना पुलिस की गिरफ्त युवती के अपहरण का आरोपी विपिन।
- फोटो : Palwal
युवती के अपहरण मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
पलवल (संवाद)। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हथियार के बल पर मां-बेटी के साथ मारपीट कर बेटी का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अपहरण करने वाले मुख्य आरोपी का रिश्तेदार है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के रिमांड पर लिया है। सदर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के अनुसार एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 16 फरवरी को वह बेटी के साथ किसी काम से जा रही थी, तभी बाइक सवार युवक आए और उसके व उसकी बेटी साथ मारपीट करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने हथियार दिखाया और उसकी बेटी को जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए बुधवार को मथुरा जिला के नंगला ठोंडा निवासी विपिन को गांव फिरोजपुर से गिरफ्तार किया है। विपिन मुख्य आरोपी गौरव का रिश्तेदार है और वारदात मे अपने अन्य साथियों के साथ शामिल रहा है।