हथीन। गोर्वधन पूजा के अवसर पर स्थानीय मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। क्षेत्र के कुंडा मंदिर, साहबजी मन्दिर, बांकेबिहारी मंदिरों सहित कई मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने अन्नकूट प्रसाद वितरित किया। भारी उत्साह से लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कुंडा मंदिर सेवा समिति के प्रधान रविन कुमार ने बताया कि इस बार भक्तों में विशेष उत्साह बना रहा। प्रतिवर्ष शहर के मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया जाता है। संवाद