पलवल के हूडा सेक्टर दो में धारा 370 हटाने पर खुशी मनाते लोग।
- फोटो : Palwal
पलवल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिला कार्यालय पर कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म होने पर लड्डू बांटकर खुशी मनाई। एसएफडी प्रमुख योगेश कौशिक ने बताया कि देश के लिए यह गर्व का दिन है। अब कश्मीर में भी एक झंडा, एक कानून रहेगा। उन्होंने कहा कि एबीवीपी ने नारा दिया था कि जहां हुआ तिरंगे का अपमान वही करेंगे तिरंगे का सम्मान। इस अवसर पर जिला संयोजक मणी कौशिक, जिला एसएफडी संयोजक रोहित शर्मा, जिला संगठन मंत्री राकेश हथो, जिला एसएफडी सहसंयोजक लक्ष्य कौशिक, शिवम शर्मा, अभय भाटी, रोहित कुमार मौजूद थे। ब्यूरो