फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को बंधक बनाया और ट्रक लूट ले गए

Sun, 11 May 2014 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे किठवाड़ी चौक के पास कुछ बदमाशों ने जेसीबी से भरे ट्रक को रोककर चालक को बंधक बना लिया फिर ट्रक को लूट लिया। बाद में चालक को फिरोजपुर झिरका के पास जंगलों में फेंक गए।
विज्ञापन


ट्रक के चालक राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह शुक्रवार रात एलटीसी लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एक ट्रक में जेसीबी लोड करके मध्यप्रदेश के गांव सिंधरौली के लिए निकला था। उसने बताया कि जब वह पलवल के किठवाड़ी मोड़ के निकट पहुंचा तो पीछे से एक जीप आई और उसमें सवार लोगों ने जीप को ट्रक के आगे लगाकर ट्रक रुकवा लिया। ट्रक के रुकते ही बदमाश उस ट्रक में चढ़ गए और उन्होंने उसे बंधक बना लिया। ट्रक को लूट लिया। बाद में राजेंद्र को मेवात के गांव ओगान के जंगलों में छोड़कर चले गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें