फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत नाबालिग गुरुग्राम से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। उटावड थाना क्षेत्र के एक गांव से 56 दिन पूर्व अपहृत की गई नाबालिग लड़की को पुलिस ने गुरुग्राम के सदर बाजार की नई बस्ती इलाके से बरामद किया है। वहीं एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। जांच अधिकारी सुभाष चंद ने बताया कि लड़की के भाई के बयान पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। उसका अपहरण 26 नवंबर को हुआ था। इसमें पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सूचना के आधार पर छापा मारकर लड़की को बरामद कर आरोपी सलीम निवासी सालाहेड़ी जिला नूंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की के बयान के आधार पर अपहरण के साथ दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि नाबालिग का अपहरण करके उसको फरीदाबाद के होटल में ले जाया गया था। जहां से गुरुग्राम लाया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता के साथ रहने के लिए हाईकोर्ट में भी याचिका डाली थी। लड़की की उम्र कम थी। आरोपी को हाईकोर्ट से कोई राहत नही मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें