फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल को लेकर आप करेगी आंदोलन

Mon, 25 Apr 2016 11:19 PM IST
palwal
विज्ञापन
meeting - फोटो : amarujala
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक कुलदीप कौशिक ने कहा है कि हथीन क्षेत्र के गांवों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। भीषण गर्मी के बावजूद पेयजल समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। अगर सरकार ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया तो आप धरना-प्रदर्शन व ग्रामीणों के साथ आंदोलन करेगी। 
विज्ञापन


शनिवार को आप नेताओं ने हथीन विधानसभा क्षेत्र के गांवों उटावड़, कोट, आली, टोंक, घुंडौली, मलूका व रतीपुर आदि सहित कई गांवों का दौरा किया। सभाओं में ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद सरकार पेयजल मुहैया कराने में नाकाम साबित हो रही है।

ग्रामीणों का कहना था कि हालात यह हैं कि लोगों को 700 रुपये का टैंकर का पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आप नेताओं को राजस्थान नहर के पास वो जगह भी दिखाई, जहां से पानी के टैंकर से पानी की सप्लाई की जाती है।  गांव रतीपुर में ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव में कोई चिकित्सालय नहीं है।
विज्ञापन


छोटी-मोटी परेशानी होने पर भी ग्रामीणों को पलवल जाना पड़ता है। ग्रामीण सभाओं का संयोजन हथीन विधान सभा प्रभारी रहीश खान ने किया। इस अवसर पर रणधीर चौहान, कौशल ततारपुर, ब्रह्मदत्त, युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह,  सलीम खान मेवाती, नंद किशोर शर्मा व मूल चंद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

       .
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें