सोमवार की रात आई तेज आंधी व बरसात से जहां लोगों को गर्मी से निजात मिल गई, वहीं जगह-जगह तार टूटने के कारण पूरी रात बिजली न आने से परेशानी का सामना करना पड़ा।
तार टूट जाने के कारण रामलीला मैदान, आर्य समाज रोड, देशल मोहल्ला, शमशान घाट रोड, ताली मंडी, गढ़िया बाजार व बाईसी मोहल्ला आदि स्थानों की बिजली गुल रही। मंगलवार सुबह 11 बजे बिजली सुचारु हो पाई।