संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह-होडल रोड पर गांव अड़बर के नजदीक वाहन चेकिंग के दौरान एवीटी स्टाफ रोजकामेव ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पलवल जिले के रुपडाका निवासी जाहिद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं थी और आरोपी उसके कागजात भी नहीं दिखा सका। जांच में बाइक गुरुग्राम के सेक्टर-65 थाने में चोरी के मामले में दर्ज मिली। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर सदर नूंह थाने में केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी यूसुफ खान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।