संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह जिले के थाना रोजकामेव क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी 9 मई की शाम करीब 7 बजे शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों व आसपास काफी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। शिकायतकर्ता ने गांव के ही आसिफ व उसके एक साथी पर शक जताया है। पुलिस से आरोपियों से पूछताछ कर युवती की जल्द तलाश करने की मांग की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।