फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: किराये पर रह रहे युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। थाना क्षेत्र के कच्चा तालाब इलाके में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जो एक महीने से किराये के मकान में रह रहा था। होडल थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल के अनुसार, मुकेश एक महिला और उसके दो बच्चों के साथ रह रहा था। हालांकि, मुकेश ने महिला से शादी नहीं की थी और दोनों के बीच रिश्ते की प्रकृति स्पष्ट नहीं है। घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब स्थानीय लोगों ने मुकेश को फंदे से लटका देखा और तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही होडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें सूचित किया और पोस्टमार्टम के बाद शव को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। प्रभारी ने बताया कि जांच और पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मुकेश ने यह कदम क्यों उठाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें