तावडू। केएमपी पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की उपचार के दौरान मौत होने का मामला सामने आया है। गुरुग्राम मुसदपुर निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में मेरा मिस्त्री का दुकान हैं। इसमें सचिन निवासी कालुंदा थाना दादरी उत्तर प्रदेश सहायक के रूप में काम करता था। बृहस्पतिवार देर रात वह कार से केएमपी के रास्ते से आ रहा था। थाना मोहम्मदपुर अहीर सीमा क्षेत्र गांव शेखपुरा के नजदीक पहुंचते ही उसने शौच के लिए कार रोकी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने सचिन को टक्कर मार दी। इसके बाद उपचार के लिए उसे नूंह के शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शिकायत के आधार पर मोहम्मदपुर थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। संवाद