होडल। नेशनल हाईवे स्थित गांव बंचारी में फूलडोर का मेला देखने के बाद घर लौटने के लिए हाईवे पार कर रहे दो भाइयों को अज्ञात कार सवार ने सीधी टक्कर मार दी। घटना के दौरान बड़ा भाई किनारे में होने के कारण बच गया लेकिन छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीड़ित भाई की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुंडकटी थाना जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि गांव बंचारी निवासी प्रेमसिंह ने शिकायत में कहा कि वह और उसका भाई रोहतास शनिवार की देर शाम फूलडोर का मेला देखने के बाद घर लौटने के लिए हाईवे को पार कर रहे थे। तभी होडल की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने उसके भाई रोहतास को टक्कर मार दी। उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। घायल रोहतास को इलाज के लिए पलवल के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद