फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव सेल ने 5 हजार के इनामी व अदालत से भगौड़ा करार आरोपी को शहर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 14 वर्ष से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। भवनकुंड चौकी इंचार्ज एएसआई संजय कुमार ने बताया कि डिटेक्टिव सेल इंचार्ज विश्व गौरव को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि पांच हजार का इनामी बदमाश हुडा सेक्टर-2 के समीप मौजूद है, जो कि कहीं बाहर जाने की फिराक में है और आरोपी अदालत से भगौड़ा करार भी है। सूचना मिलते ही हवलदार अजीत के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई और आरोपी को काबू कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने नाम मकसूद अहमद निवासी राजपुर कुपवन (मेवात) बताया। आरोपी मकसूद अहमद वर्ष 2006 में दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी पाया गया था। जिसका मामला अदालत में विचारधीन था। लेकिन आरोपी तय समय के अनुसार अदालत में पेश नहीं हो रहा था। जिसको चलते आरोपी को अदालत ने भगौड़ा करार दिया हुआ था और उस पर पांच हजार का ईनाम भी घोषित कराया हुआ था। संवाद
विज्ञापन

बाइक सवार युवक के अपहरण का प्रयास, मामला दर्ज
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाइक सवार युवक का गन प्वाइंट पर अपहरण करने का प्रयास किया गया व असफल होने पर मारपीट की गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़ित के सिर के बाल काट दिए व नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि गांव अलावलपुर निवासी टिंकू ने शिकायत दर्ज कराई है कि 21 नवंबर को वह बाइक पर सवार होकर गांव में ही बर्गर लेने के लिए गया था। उसी दौरान गांव निवासी लोकेश, नीरज, भारत व गज्जू बाइकों पर आए और पीड़ित को जबरन बाइक पर बैठाने लगे। पीड़ित ने जब मना किया तो उसकी बगल में कट्टा लगा दिया और उसे गांव ललपुरा मोड़ पर ले गए। जहां पर आरोपियों ने हेयर सैलून से कैंची व उस्तरा निकालकर पीड़ित के सिर के बाल काट दिए और लाठी-डंडों से पिटाई भी की। आरोपी पीड़ित की बाइक को क्षतिग्रस्त कर जेब में रखे 750 रुपये लूटकर फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें