फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: लिंगानुपात सुधारने के लिए होगी समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सचिवालय में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। इसमें गिरते लिंगानुपात, तंबाकू नियंत्रण, मानसिक स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने 800 से कम लिंगानुपात वाले गांवों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने तथा पीएनडीटी और एमटीपी अधिनियम के तहत कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने लिंगानुपात में सुधार की प्रगति की समीक्षा के लिए साप्ताहिक बैठक आयोजित करने को कहा। उन्होंने टीबी मरीजों को ‘निक्षय मित्र’ पहल के तहत गोद लेकर उनके उपचार और पोषण में सहयोग देने की अपील की। साथ ही एचपीवी टीकाकरण, मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन 14416 के प्रचार और गर्भवती महिलाओं का पहली तिमाही में पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 12 नवंबर और मॉप-अप राउंड 19 नवंबर को आयोजित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें